दीपक कनौजिया जिलाध्यक्ष व प्रकाशचंद बने जिला मंत्री

युपी फाइट टाइम्स

दीपक कनौजिया जिलाध्यक्ष व प्रकाशचंद बने जिला मंत्री

रामकिशोर यादव लखनऊ ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश वन रक्षक संघ जिला शाखा लखनऊ का छठवां चुनाव अधिवेशन संयोजक कुन्दन सिंह रमेला कार्यकारिणी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश वन रक्षक संघ की देखरेख में पंचवटी अवध वन मुख्यालय ईजी परिसर राणा प्रताप मार्ग लखनऊ में निर्विरोध संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जे.पी सिंह चंदेल पूर्व अध्यक्ष वनरक्षक संघ की गरिमामय उपस्थिति रहे।जिला शाखा के वन रक्षक दीपक कनौजिया निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए वही विजेन्द्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष मंगटू प्रसाद,जिला मंत्री प्रकाश चंद्र, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री दिनेश कुमार संयुक्त मंत्री इंदु कुमारी, वरिष्ठ संगठन मंत्री रामसुचित, संगठन मंत्री दिलीप सिंह चौहान, वरिष्ठ प्रचार मंत्री अर्पणा तिवारी, प्रचार मंत्री रेनू वर्मा, कार्यालय सचिव सुजीत कुमार, ऑडिटर श्याम बाबू गुप्ता , कोषाध्यक्ष हिमांशुतोष कुमार पांडे, सह कोषाध्यक्ष जय राम आर्या, विशेष कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र प्रताप ,लल्लू वर्मा ,विनय कुमार , शिल्पी सिंह चौहान, अनुराधा त्रिपाठी को निर्विरोध चुना गया।
मंच का संचालन के.डी सिंह रमेला द्वारा किया गया। वही शंकर सिंह, राजकुमार को संरक्षक बनाया गया ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!