व्यक्ति को जीवन में शुभ और अच्छे कर्म करने चाहिए–विदुषी अंजली आर्य

कौशांबी//नगर पंचायत अझुवा सब्जी मंडी में आयोजित रामकथा के दूसरे दिन विदुषी अंजली आर्य ने रामायण, वेद शास्त्र,महाभारत ग्रंथों के विभिन्न प्रसंगों को उदाहरण देते हुए मनुष्य जीवन में सद्कर्म करने के उपदेश दिए उन्हों ने बहुत सरल रूप से तमाम प्रसंगों को समझाते हुए बताया कि मनुष्य को सदैव सद्कर्म कर्म करने चाहिए ,किए हुए कर्मों का फल जीवन में अवश्य भोगना पड़ता है राम कथा से पहले वृहद यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें नगर के तमाम रामकथा प्रेमियों ने हवन यज्ञ में भाग लिया कथा में प्रमुख रूप से राकेश कुमार सीमेंट व्यवसाई प्रयागराज,कपूर चंद्र केसरवानी,शिव प्रकाश केसरवानी,सुशील केसरवानी विजय कुमार आर्य ,विपिन मोदनवाल,रमेश चंद्र केसरवानी, सोम मुनि सहित तमाम महिला पुरुषों ने कथा का अनुश्रवण किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!