FATEHPUR- यमुना के बढ़ते जलस्तर से कई परिवारों के बोरिया बिस्तर बंधे

यमुना के बढ़ते जलस्तर से कई परिवारों के बोरिया बिस्तर बंधे

यूपी फाइट टाइम्स
ठा. अनीष रघुवंशी

फतेहपुर। यमुना नदी में आई बाढ़ से इस समय चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है यमुना तटवर्ती इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और कई परिवारों के घरों में भी पानी घुस गया है जिन्हें प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है ।
जानकारी के मुताबिक पिछले चार-पांच दिनों से यमुना नदी का जलस्तर निरंतर तेजी से बढ़ रहा है जिससे यमुना तटवर्ती इलाकों पर बसे लोगों के बीच यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखकर कश्ती डूब जाने का भय सताने लगा है तो वही यमुना के बढ़ते जलस्तर ने कई परिवारों को भी दुबो लिया है किशनपुर थाना क्षेत्र का महावतपुर असहट गांव पूरी तरीके से घिर गया है तो वहीं कई परिवारों के घरों में भी पानी घुस गया है जिन्हें तहसील प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है वहीं किशनपुर थाना क्षेत्र के मडौली गांव में भी शनिवार को यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने गांव में घुसने की दस्तक दे दी जिसके बाद कई परिवारों के घरों के सामने यमुना नदी का पानी जमा हो गया और निरंतर बढ़ रहे जलस्तर को देख परिवारों के बीच कश्ती डूब जाने का भय सताने लगा है जिसके बाद हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में उन परिवारों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया गया है तो वही गुरुवल गांव में भी यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर मुख्य मार्ग पर दस्तक दे चुका है जिससे आवागमन पूरी तरीके से ठप है लोगों को आवागमन करने के लिए उसी पानी से घुसकर आना जाना पड़ रहा है तो वहीं क्षेत्र के गढ़ीवा गांव में भी यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने कई परिवारों के घरों के दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है जिससे लगातार क्षेत्र में बाढ़ का भय बना हुआ है वही लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन ने भी पूरी तरीके से मोर्चा संभाल लिया है एक पीएसी बटालियन और एनडीआरएफ टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है और लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों पर उच्चाधिकारियों के जायजा लेने का सिलसिला शुरू है शनिवार को भी खागा उप जिला अधिकारी मनीष कुमार ने कई गांव का जायजा लिया और बाढ़ से प्रभावित हो रहा है लोगों के हर संभव मदद का भरोसा दिलाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!