FATEHPUR- खतरे की घंटी बजा रही यमुना प्रशासन हुआ चौकन्ना

खतरे की घंटी बजा रही यमुना प्रशासन हुआ चौकन्ना

यूपी फाइट टाइम्स
ठा. अनीष रघुवंशी

फतेहपुर। पिछले तीन-चार दिनों से यमुना नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है जिससे यमुना के किनारे बसे लोगों की धड़कन तेज हो गई तो वहीं यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरीके से चौकन्ना हो गया है और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया जा रहा है ।
जानकारी के मुताबिक हथनी कुंड से यमुना नदी में छोड़े गए पानी को लेकर यमुना नदी इस समय उफान पर हैं जिससे यमुना तटवर्ती गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरीके से चौकन्ना हो गया है बुधवार को किशनपुर घाट पर यमुना के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण करने पहुंचे खागा उप जिला अधिकारी मनीष कुमार ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है ज्ञात हो कि क्षेत्र में तीन चार मार्ग ऐसे हैं जो यमुना नदी की बाढ़ से पूरी तरीके से प्रभावित हो जाते हैं जिससे लोगों को आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है जहां पर ऐसे हालात बनते हैं वहां पर उप जिला अधिकारी ने चौकियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है ताकि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की जनहानि ना हो पिछले 2 दिनों से लगातार उपजिलाधिकारी यमुना किनारे बसे गांवो का निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं ज्ञात हो कि जिस प्रकार से यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर अगले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर इसी प्रकार से बढता गया तो कई गांव में खतरे की घंटी बजने लगेगी और कई गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे तो वही यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर फतेहपुर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए बाढ़ प्रभावित गांव में पूर्ण व्यवस्था कराने के निर्देश दिए सभी प्रभावित गांव में नाविक गोताखोर का बाढ़ प्रभावित घरों को खाली कराने के निर्देश दिए गए वही उप जिला अधिकारी ने क्षेत्रीय गोताखोर नाविकों के साथ एक बैठक करते हुए बाढ़ प्रभावित गांव में बेहतर तरीके से व्यवस्था उपलब्ध कराने पर चर्चा की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!