रेहरा बाजार क्षेत्र मे शांतिपूर्वक सभी कर्बलों पर किया गया ताजियों का विसर्जित रिपोर्टर -राधेश्याम दुबे ( यू पी फाइट टाइम्स )
जनपद बलरामपुर के विकास खण्ड रेहरा बाजार के सभी कर्बलों पर ताजियों को शांतिपूर्वक विसर्जित किया गया।आपको बताते चलें कि दो साल के लॉकडाउन के बाद ताजियादरों के अंदर ताजिया रखने का काफी ख़ुशी व उत्साह था जिसके चलते ताजियादारों ने सुंदर व छोटी-बड़ी ताजियों को सम्मान पूर्वक रखी। नवी की रात में ताजिया सभी जगहों पर रखी गई तथा पूरी रात लोगों के अंदर उत्साह देखने को मिला।दर्शकों ने रात भर चल कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर ताजियों के दर्शन किये तथा मन्नते भी मांगी। दसवीं के दिन कई स्थानों पर मेले का आयोजन भी किया गया।सभी लोगों ने भेदभाव को बुलाकर इस मेले के सफल आयोजन में सहयोग किया।शाम को शांतिपूर्वक सभी कर्बलों पर ताजियों का विसर्जन किया गया।रेहरा बाजार के अंतर्गत महादेवा, भगवानपुर, तमोलीया (बैरिया ), सहजौरा सहित कई कर्बलों पर ताजियों का विसर्जन शांतिपूर्वक पुलिस प्रशासन की निगरानी में किया गया।