गोडा जनपद की दिनभर की कुछ प्रमुख ख़बरें UFT NEWS पर

ब्रह्माकुमारीज़ शाखा पर मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी का मनाया गया पुण्य स्मृति दिवस

रिपोर्ट दिलीप भटट गोन्डा।

कर्नलगंज/परसपुर गोण्डा परसपुर में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा पर सेवा केन्द्र की प्रभारी बी०के० अनामिका बहिन के नेतृत्व में शुक्रवार 24 जून को ब्रह्मा कुमारीज की पूर्व मुख्य प्रसाशिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी का पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने पहुँचकर जगदम्बा सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनका स्मरण, नमन व वंदन किया। ब्रह्माकुमारीज़ की स्थापना के समय से ही मम्मा जगदम्बा सरस्वती का स्थान प्रजापिता ब्रह्मा के पश्चात् अपनी रीति से सर्व महान है। ब्रह्माकुमारीज़ यज्ञ की स्थापना में मम्मा जगदम्बा सरस्वती की शिरोमणी पवित्रता, घोर तपस्या अटूट विश्वास की जितनी महिमा की जाय उतनी कम है। मम्मा के मुख मण्डल कुदरत का कमाल माना गया। यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ शाखा संचालिका बीके अनामिका ने उपस्थित भाई-बहनों को ईश्वरीय ज्ञान सुनाते हुए मम्मा जगदम्बा सरस्वती जी का जीवन चरित्र व्यक्त किया। मम्मा की विशेषताओं का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि सदैव परमपिता परमात्मा की श्रीमत अनुसार मानव मात्र के उत्थान और कल्याण की दिशा में प्रयत्नरत रहते हुए पुरूषार्थ करना चाहिए।व्यक्ति को मम्मा जैसे सदैव नम्रचित्त,निर्माणचित्त और स्वमान में रहने का अभ्यास करते रहना चाहिए। जगदम्बा सरस्वती के पुण्य स्मृति दिवस पर आयोजित श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में आये हुए ईश्वरीय परिवार के सदस्यों ने विशेष ज्ञान स्नान करते हुए मम्मा को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह, डॉक्टर एस सी तिवारी, श्रीमती नेहा सिंह जिला पंचायत सदस्य हलधरमऊ, वासुदेव सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि परसपुर, विनोद पाण्डेय काका प्रधान, राजन कुशवाहा, संजय तिवारी एडवोकेट, डॉक्टर सन्त शरण त्रिपाठी, अजय सिंह पप्पू, प्रधान पसका पिंकू सिंह उर्फ संत बहादुर सिंह, जगदीश सिंह, डॉक्टर शिव कुमार सिंह, दया शंकर कौशल, राजू सिंह मास्टर, ओंकार कौशल, रामलखन यज्ञसैनी, शिव शंकर सोनी, विश्व हिन्दू परिषद से पवन चौधरी जी शिवम तिवारी, धर्मराज जी , संतोष कुमार जी, उमा मिश्रा, रमा, सुषमा, मंजू , मिथिलेश सिंह ,नीलम सिंह,अंजलि, माही, अनुष्का समेत काफी संख्या में भाई बहन शामिल रही हैं। वहीं सामूहिक विशेष ध्यान योग के माध्यम से मम्मा जगदम्बा सरस्वती तथा परमात्मा से स्व उन्नति के लिए शक्ति और उर्जा की कामना की गयी।

हिंदू युवा वाहिनी परसपुर ने गौशाला का किया निरीक्षण

(गायों को पकवान खिलाकर योगी आदित्यनाथ की योजनाओं से लोगों को कराया अवगत)

रिपोर्ट दिलीप भटट गोन्डा।

कर्नलगंज, गोण्डा। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पाण्डेय के निर्देशानुसार और मार्गदर्शक धनंजय मणि त्रिपाठी के साथ हिन्दू युवा वाहिनी टीम परसपुर के द्वारा गौशाला निरीक्षण कर डेहरास में जाकर गायों को पकवान खिलाया गया जिसमें संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया। जहाँ डॉ० संजय सिंह व ग्राम सभा प्रधान प्रतिनिधि जुगनू सिंह एवं हिन्दू युवा वाहिनी परसपुर के महामंत्री भानू प्रताप सिंह ने चोटिल जानवरों को देख कर सही से उपचार ना कर रहे कर्मचारियों को फटकार लगाई और कहा कि सही उपचार सुनिश्चित करें। इस मौके पर डॉक्टर साहब, अध्यक्ष कुंवर राजेन्द्र सिंह बच्चा साहब, कृष्ण कुमार सिंह संगठन महामंत्री, संदीप सिंह उपाध्यक्ष, भारत सिंह उपाध्यक्ष, जीतू तिवारी संयोजक, डब्लू सिंह मंत्री, मदन मोहन सिंह मंत्री, सी०पी० बाबा छतौनी उपाध्यक्ष, भगौती प्रसाद पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, करन सिंह मंत्री, अशोक कुमार आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ब्लॉक हलधरमऊ के दर्जनों ग्राम पंचायतों के आवास विहीन गरीब आवास से वंचित

(बलाक में कतिपय कारणों से कई ग्राम पंचायतों के आवास की सूची शून्य, नही हो रही कार्यवाही)

प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द शुक्ल ने एसडीएम को पत्र देकर जांच कराते हुए गरीबों को आवास का लाभ दिलाने की मांग

रिपोर्ट दिलीप भटट गोन्डा।

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ब्लॉक हलधरमऊ के प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी हीरालाल को पत्र देकर जांच कराते हुये दर्जनों ग्राम पंचायतों के आवास विहीन गरीबों को आवास का लाभ दिलाने की मांग की है।
शुक्रवार को हलधरमऊ विकास खण्ड के प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द शुक्ल ने उपजिलाधिकारी को पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि ग्राम पंचायत नहवा परसौरा, मीनापुर, सोनवार, दत्त नगर, बसालतपुर व परसा गोंड़री सहित ब्लॉक क्षेत्र की सत्तरह ग्राम पंचायतों में करीब चार वर्ष पूर्व से एक भी आवास विहीन गरीब को आवास का लाभ नही मिल सका है। उन्होंने बताया कि कतिपय कारणों से इन ग्राम पंचायतों के आवास की सूची शून्य कर दी गई है। जिसे पुनः बहाल कराकर गरीबों को आवास दिलाने के लिये कई बार अधिकारियों से मिलकर उनके संज्ञान में लाया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो सकी है। जिससे अनेकों आवास विहीन गरीब आवास योजना से वंचित हैं। उन्होंने प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी कर्नलगंज हीरालाल ने बताया कि खंड विकास अधिकारी हलधरमऊ को प्रकरण की जांच कर समस्या का निस्तारण कराने को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!