सिंचाई विभाग के डाकबंगले में किया गया कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन

सिंचाई विभाग के डाकबंगले में किया गया कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन।

ज्ञानेश्वर बर्नवाल देवरिया
यूपी फाइट टाइम्स न्यूज़

देवरिया भाजपा विधानसभा सलेमपुर द्वारा सिचाई विभाग के डाकबंगले में रविवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और सांसद रविन्द्र कुशवाहा द्वारा
कार्यकर्ताओं का सम्मान अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सांस्कृतिक मोर्चा जिला संयोजक सुनील यादव स्नेही ‘आइहो दादा बदल गईल दुनिया’ गीत गाकर किया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं, जिस तरह के श्रेष्ठ कार्यकर्ता भाजपा में हैं वैसे कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल में नहीं हैं। इन्हीं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम व संगठन कार्य में सक्रियता का परिणाम है कि आज प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में दूसरी बार प्रचण्ड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्ममानववाद के सिद्धान्त पर चलते हुए केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत मैं मंत्री हूँ। आप सभी ने मुझपर विश्वास करते हुए प्रदेश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंचाने का कार्य किया है।आप के उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास जारी है। कार्यकर्ताओ के मान-सम्मान के लिए जो करना होगा मैं करुँगी।
सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनीं। देश व प्रदेश के विकास का नया अध्याय लिख रही है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान सभी के हित में कार्य कर रही है। मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन
ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। जीत दिलाने में कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता देवतुल्य होता है। उनके बल पर ही देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार चल रही है।
संचालन कर रहे अशोक पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सलेमपुर कन्हैया लाल जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम को सम्पूर्णानंद गुप्ता, शेषनाथ भाई, धनञ्जय चतुर्वेदी, बृजेश धर दुबे,जितेंद्र सिंह ने भी सम्बोधित किया।
उक्त अवसर पर बृजेश उपाध्याय,ओमप्रकाश यादव, पुनीत शाही,कमलेश तिवारी,संजय कुशवाहा, संजय दुबे,बचनदेव गोंड़,अभिषेक जायसवाल,रामेश्वर सिंह,हाकिम सिंह,रविन्दर श्रीवास्तव, विनोद ठठेरा,श्यामा सिंह,बलवीर सिंह दादा, शिवदयाल बर्नवाल,अजय दुबे वत्स,नागेंद्र गुप्ता,अनूप उपाध्याय, अनूप मिश्रा,वीरेंद्र गुप्ता,लल्लन सिंह,अवधेश यादव,अमरनाथ सिंह,सरोज देवी,दीपक श्रीवास्तव,अशोक कुशवाहा,ओमप्रकाश मोदनवाल, ओमप्रकाश विश्वकर्मा,चन्द्रभूषण सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,रत्नेश मिश्र,अशोक तिवारी,विनय पांडेय,राजेश शाह,रजनीकांत सिंह,मुन्नी देवी,अनिल ठाकुर, वंदना सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!