भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन एव शीर्ष नेतृत्व काशी क्षेत्र के आवाहन पर केंद्रीय प्रशिक्षण

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन एव शीर्ष नेतृत्व काशी क्षेत्र के आवाहन पर केंद्रीय प्रशिक्षण
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा कौशाम्बी जिले मे जिला प्रशिक्षण वर्ग 23अप्रैल से 25अप्रैल 2022 सरस्वती शिशु मन्दिर सिराथू कौशाम्बी में राष्ट्रीय मंत्री सांसद विनोद कुमार सोनकर जी द्वारा भाजपा पुरोधा डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।परम्परा के अनुसार मुख्य अतिथि का स्वागत जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी जी द्वारा माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर किया।जिला अध्यक्षा अनीता त्रिपाठी जी ने कहा कि पूरे प्रदेश में यह प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है यहां का प्रशिक्षण वर्ग तीन दिन का सम्पूर्ण आवासीय है। संगठन का कार्यकर्ता सर्वोपरि है कार्यकर्ताओं के बलपर आज लगातार दुसरी बार प्रचंड बहुमत से केन्द्र व प्रदेश में सरकार बनी है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के लिए समय समय पर पार्टी /संगठन के विषय में जानकारी देने व संस्कार की याद दिलाने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
*प्रशिक्षण सत्र के प्रथम सत्र मे उपस्थित मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री माननीय सुशील त्रिपाठी जी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी का जो सपना था आज प्रदेश व केन्द्र की सरकारों में पूरा होता दिख रहा है।अयोध्या में भब्य राममंदिर 2022 के अन्त तक बन कर तैयार हो जायेगी । भष्टाचार मुक्त प्रदेश सरकार बन रहा है।राष्ट्रीय सीमाओं पर पूर्व में चल रहे विवादों को समाप्त कर सीमा सुरक्षा आत्याधुनिक रुप से सुसज्जित किया है।आन लाईन डिजिटल पेमेंट के माध्यम से आज संगठन में माइक्रो डोनेशन का काम चल रहा है।18करोड़ से ज्यादा भाजपा की सदस्यता है।आज सभी लोग यह दावे के साथ कह सकते है कि भाजपा का प्रत्येक जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी 99.99 प्रतिशत ईमानदार है। समय समय पर नया सीखने के लिए प्रशिक्षण होता रहा है।पहले की भाजपा और आज की भाजपा में बहुत बदलाव हुआ है।पहले कभी काम था आज निरन्तर कार्य करना पडता है।यही बदलाव है।संगठन ही तो है जो परिचय संवाद सम्पर्क का बोध दिलाता है।बैठक मे मुख्य रूप से , पूर्वजिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी( बच्चा) जिला महामंत्री संजय जयसवाल जिला ,जिला उपाध्यक्ष तारादेवी वर्मा जिला उपाध्यक्ष धर्मराज मौर्या मिडिया प्रभारी गोलू सिंह पटेल, युवा मोर्चाजिला अध्यक्ष सहित किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष , पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योती केसरवानी नितिन पासी दिनेश पाण्डे ओम नारायण दीपचंद्र दिवाकर ब्रंभप्रकाश पाण्डे जी सहित सैकड़ों पदाधिकारी सम्लित हुए।
प्रशिक्षण का संचालन जिला महामंत्री संजय जयसवाल ने किया।प्रवेशिका बनाने में जिला शोसल मीडिया संयोजक जितेन्द्र साहू आईटी विभाग संयोजक सत्यम केसरवानी, युवा मोर्चा ,का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!