नागेश कुमार पटवा
मोतीपुर,बहराइच- अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद के मार्गदर्शन में गोंडा विभाग के चारों जनपदों में छह सात आठ नौ अप्रैल को अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ इस अभ्यास वर्ग में कानपुर और अवध प्रांत के संगठन मंत्री वेद सचान साथ-साथ रहे। इसी अवसर पर जनपद बहराइच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व से चली आ रही विसंगतियों का पटाक्षेप किया।बहराइच में 3 अप्रैल को जिन पूर्व पदाधिकारियों की घोषणा विभाग में हुई थी उसमें कोरकमेटी की सहमति ना होने के कारण और जिले में जिनकी घोषणा हुई उनलोगो ने सूचना के बावजूद 6 अप्रैल को केंद्रीय अधिकारी के बैठक की अवहेलना करते हुए चुनाव कार्यालय पर समन्वय बैठक की और केंद्रीय अधिकारी के बैठक में शामिल नहीं हुए। हिंदुत्व वादी विचारधारा होने के कारण संगठन भारतीय जनता पार्टी का विरोध नहीं करता पर पदाधिकारी कार्यकर्ता के अनुशासनहीनता को देखते हुए 3 अप्रैल को हुई घोषणा को रद्द किया।जनपद बहराइच के जिन कार्यकर्ताओं के पास ब्लॉक नगर तहसील वार्ड का दायित्व है उनकी नियुक्ति यथास्थिति है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में जनपद बहराइच में निम्न पदाधिकारी कार्यकर्ता हैं।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ राम पारस जी, प्रांत मंत्री अनिल कुमार मिश्रा ,विभाग उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ,जिला संरक्षक धर्मराज वर्मा, जिला कार्याध्यक्ष डॉ उमेश सिंह ,जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा और राम शंकर जायसवाल ,जिला मंत्री रामचरण कश्यप राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष हेमंत वर्मा ,राष्ट्रीय महिला परिषद की जिलाध्यक्ष सीमा चौहान ,राष्ट्रीय किसान परिषद के जिलाध्यक्ष गोविंद वर्मा जी ,राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा जी, जिला उपाध्यक्ष बन्टीमदेशिया जी, जिला महामंत्री बासु मदेशिया जी ,जिला मंत्री विजय कुमार जिला मंत्री कन्हेया कुमार साहनीजी ,जिला मीडिया प्रभारी अनुज कुमार जायसवाल।
शिव राम सिंह (सन्तजी)
आदि लोग मौजूद रहे