ये वही बाबाजी हैं जिनका सतसंग सुनने, नामदान लेकर भजन करने से कष्ट मिटते और श्रद्धानुसार कामना भी पूरी होती है
अमरावती (महाराष्ट्र)वक्त के समरथ सन्त सतगुरु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज द्वारा सतसंग व नामदान कार्यक्रम त्रयोदशी मासिक भण्डारा पर्व पर 6 अप्रैल 2024 सुबह 10 बजे से स्थल बाबा उमाकान्त जी महाराज आश्रम, जयगुरुदेव नगर, कसौला चौक, बावल, रेवाड़ी, हरियाणा में (सम्पर्क 8295989874) तथा गुढी पाडवा पर्व पर 9 व 10 अप्रैल को क्रमश: शाम 5 व सुबह 6 बजे से स्थान- जयगुरुदेव बाबा उमाकान्त जी महाराज आश्रम, ग्राम अडगाँव खाडे, सातेगाँव रोड, तहसील-अंजनगाँव सुर्जी, जिला- अमरावती, महाराष्ट्र में समय परिस्तिथि अनुकूल होने पर होगा। देश के लोगों को हमेशा सुख-शान्ति व मोक्ष सन्तों ने ही दिलाया है, लेकिन सन्तों के पास जाना सतसंग सुनना, जब से लोगों ने बंद किया तब से यही स्वर्ग जैसा घर नरक जैसा मालूम पड़ रहा है। लड़ाई-झगड़ा, बीमारी, टेंशन में आदमी परेशान है। इसके निराकरण हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पूज्य सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज अपने मुख्य आश्रम उज्जैन से कार्यक्रम में पधार रहे हैं। मनुष्य को अपने कर्म ठीक कर, धर्म का पालन करके, सुख-शान्ति वाला रास्ता बाबा जी बताएंगे। यह मनुष्य शरीर यानी इंसानी जामा भजन-इबादत के लिए मिला है इसी में मालिक का दर्शन करने, अपनी जीवात्मा को उनके पास पहुँचाने का मार्ग भी बाबाजी निःशुल्क सभी जाति-मजहब के लोगों को बताएंगे। याद रहे ! ये वही बाबा उमाकान्त जी महाराज हैं जिनका सतसंग सुनने, नामदान लेकर भजन करने से दैहिक, दैविक, भौतिक कष्ट मिटते हैं और श्रद्धा, भाव-भक्ति के अनुसार कामना भी पूरी होती है। कहा गया है कि वक्त के डॉक्टर, वक्त के मास्टर, वक्त के समर्थ गुरु के पास जाने से ही तकलीफ दूर होती है, ज्ञान मिलता है। अतः आप लोगों से गुजारिश है कि वक्त के गुरु बाबा उमाकान्त जी महाराज द्वारा सतसंग सुनिए, पांच नाम का दान लीजिए। लोक परलोक सुधार कर जीवन सफल बना लीजिए। बाबा उमाकान्त जी महाराज के मुख्य आश्रम का पता बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था, जयगुरुदेव नगर, मक्सी रोड, उज्जैन, (म०प्र०) 9575600700. अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम। प्रान्तीय कार्यालय जयगुरुदेव बाबा उमाकान्त जी महाराज आअम ग्रामः अडर्गाव खाडे, तहसीलः अंजनगाव सुर्जी, जिलाः अमरावती (महाराष्ट्र) 7620158422. विश्व बने धर्मात्मा, पापों का हो खात्मा। जयगुरुदेव नाम बोलते रहो, लक्ष्य की ओर बढ़ते रहो।
बाबा उमाकान्त जी महाराज के जीव हितकारी कुछ वचन
सच्चे सन्त के दर्शन, सतसंग और आशीर्वाद से नहीं बनने वाला काम भी बन जाता है। विवेकशील, बुद्धिजीवियों को भारत के आध्यात्मवाद को जगाते रहना चाहिए। महात्माओं के पास आकर हर जाति-धर्म के लोग लाभ उठा सकते हैं।
समर्थ गुरु की दया लेने वाले का जन्म मरण छूट जाता है। धन, बल, प्रतिष्ठा का अहंकार पतन का रास्ता दिखा देता है। मनुष्य शरीर प्रभु प्राप्ति के लिए मिला है, यह हमेशा याद रखो। माता-पिता, बूढ़े, बुजुर्गों, अधिकारी, कर्मचारी सभी का सम्मान करो। नामदान बड़े भाग्य से मिला है, यह हैवान से इंसान, इंसान से भगवान और भगवान से परम पिता बना देता है। नामदान से काल का प्रकोप कम हो जाता है। जीव हत्या करके पैसा कमाने वाला कोई भी देश कभी तरक्की नहीं कर सकता है। अब ऐसा समय आ गया है कि आप सब लोग शाकाहारी, चरित्रवान, नशे से मुक्त, देशप्रेमी, धर्मप्रेमी बनकर कुदरती कहर का मुकाबला करो, नहीं तो अस्तित्व ही मिट जाएगा। गांजा, भांग, अफीम, चरस, कोकीन व शराब जैसा नशा करने वाला मनुष्य दीन और दुनिया का सुख प्राप्त नहीं कर सकता। आगे हवा दूषित होने पर सांस लेना मुश्किल हो जाएगा तब लोग मांस, मछली, अण्डा और नशे की चीजों को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। किसी भी जाति, धर्म व धार्मिक पुस्तक की निंदा, अपमान मत करो। सभी के दिल में प्यार – मोहब्बत का जज्बा पैदा करो। ध्यान दें ! बच्चे और बच्चियों में नशे की आदत व चरित्र का गिरना भारत जैसे धार्मिक देश के लिए खतरनाक होगा। मेहनत, ईमानदारी की कमाई करो। दिल दुखा कर लाया हुआ, बिना मेहनत का पैसा फलता- फूलता नहीं बल्कि तकलीफ देता है। आजमाइश करके देख लो जयगुरुदेव नाम प्रभु का ही है। जब मुसीबत में आदमी देवी-देवता फरिश्ते मददगार नहीं होंगे तब यह जयगुरुदेव नाम शाकाहारी, चरित्रवान, नशामुक्त लोगों के लिए मददगार होगा। बीमारी व तकलीफों में आराम देने वाला नाम” जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव की ध्वनि रोज सुबह-शाम बोलिए और परिवार वालों को बोलवाइए फिर फायदा देखिए