ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया
देवरिया शनिवार की सुबह एक धमाके से देवरिया दहल उठा। जिले के भलुवनी में गैस सिलिंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। अग्नि शमन दल आग बुझाने में सफल हुआ भलुवनी में गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
यह घटना भलुवनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में शनिवार को सुबह हुई। इंस्पेक्टर भलुअनी, बरहज सीओ आदित्य कुमार गौतम, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस गांव में पहुंच गया था। घटना में तीन बच्चे और एक महिला की झुलसने से मौत हो गई है। शिव शंकर गुप्ता अपने परिवार के जीव का पार्जन के लिए गांव गांव घूम कर पाव बेचने का कार्य करते थे। आज सुबह उनकी पत्नी आरती देवी उनके लिए चाय बनाने के लिए किचन में गई तभी कमरे में तीनों बच्चे सो रहे थे तभी अचानक सिलेंडर में आग लगने से मां और तीनों बच्चे उस आग की चपेट में आ गए और झुलस गए और मौत हो गई वहीं परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
मृतकों में आरती गुप्ता पत्नी शिवशंकर गुप्ता 40 वर्ष, कुंदन गुप्ता 12 वर्ष, आँचल गुप्ता 14 वर्ष, सृष्टि 11 माह हैं। यह घटना सुबह चाय बनाते व्यक्त हुई। एक ही कमरे में सारे लोग थे। विस्फोट इतना तगड़ा था कि अम्बेस्डर की छत के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली और इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।