पक्ष और विपक्ष के लोग राय मिलाकर ऐसा काम करें कि धरती पर सतयुग का प्रदुर्भाव होने लगे, लोग सुखी हो जाय
लखनऊ (उ.प्र.)त्रिकालदर्शी दुःखहर्ता सन्त उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित शिवरात्रि संदेश में बताया कि नशे में आदमी पागल की तरह से रहता है। नशे में परिवार, समाज, देश, खेत-खलिहान, घर किसी की रखवाली नहीं कर सकता है। इसको तो बंद ही कर देना चाहिए। मैं तो बराबर कहता रहता हूं, सत्य बात भी है, जिस दिन शराब और मांस बंद हो जाएगा, उसी दिन से सुख शांति का बिगुल बजने लग जाएगा, उसी दिन से अपराध और भ्रष्टाचार 50% कम हो जाएगा। मैं भविष्यवाणी नहीं करता हूं, आने वाले समय के बारे में कभी-कभी बता देता हूं। कलयुग में सतयुग आएगा। मैं आपको सीधी बात बता देता हूं। जिस दिन देश में गौ हत्या बंद हो जाएगी, उसी दिन से सतयुग की किरण धरती पर दिखाई पड़ने लगेगी। इसीलिए हाथ जोड़ता रहता हूं, प्रार्थना करता रहता हूं कि गौ हत्या बंद बंद कर दीजिए।
पांच साल में दो मिनट का समय मिलता है बटन दबाने का, यह ध्यान रखो
आपको पावर कब आता है? जब 5 साल बाद बटन दबाना होता है। आप किसको बनाओ, मांसाहारी शराबी सटोरियों जुआरियों को बनाओ, देश को बर्बाद करने वाले, धन सब हड़प करने लूटने वाले को बनाओ, भाई भतीजावाद वाले को बनाओ या त्यागी महात्मा साधु को बनाओ, किसको बनाओ, जो सबको अपना बच्चा समझता है, उसको बनाओ, यह तो आपके हाथ में थोड़े समय के लिए आता है। बाकी जिसको बटन दबा करके आप भेज देते हो यह तो उनके हाथ में है। फिर आप कुछ नहीं कर सकते हो। यह लोग अगर सोच ले, आपस में राय मिला ले, जनता को और अपने को, अपने परिवार को भी देखने लग जाए की कुदरत कोई चीज देती है तो सबको देती है, व्यवस्था सबके लिए बढ़िया बनाती है। त्रेता द्वापर का इतिहास तो लोगों ने पढ़ा, सतयुग का इतिहास ही नहीं पढ़े।
पहले भारत में फिर पूरे विश्व में मांसाहार हो जाएगा बंद
अच्छा समय आएगा। गौ हत्या बंद हो जाएगी। कोई भी मांस नहीं खाएगा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक कोई मांस अंडे की दुकान ही नहीं होगी। मछली को कोई मारेगा नहीं। जब यह समझ जाएंगे की जीव हत्या करना पाप होता है, इसकी सजा भोगनी पड़ती तब कोई मारेगा नहीं। यह लोग दूसरा धंधा करेंगे। मेरे कहने से जीव हत्या वाला व्यापार बंद कर दिया, दूसरा धंधा खोला, अब कह रहे हैं अच्छी आमदनी हो रही। लोग समझ जाएंगे तो बंद कर देंगे। पहले भारत में बंद होगा। पहले भारत में सतयुग की किरण दिखाई पड़ेगी। उसके बाद पूरे विश्व में मांसाहार बंद हो जाएगा।
चाहे प्रशासन करे, चाहे कुदरती शक्ति करे, लोग मांस शराब छोड़ देंगे
चाहे लोगों के समझ में आ जाय छोड़ दे या प्रशासन की तरफ से हो या चाहे कुदरती शक्ति करे या कुदरती कहर में लोग छोड़ते हैं तो छूट जाएगा। यह गंदगी छूट जाएगी जो मन चित को खराब करती है। तन मन को करता कौन खराब, अंडा मछली मांस शराब। इसको जब लोग छोड़ देंगे तो सतयुगी गुण धीरे-धीरे आने लगेंगे, बुद्धि सही हो जाएगी। आप लोगों को अंडा शराब मांस छुड़वाओ। कोई न माने तो पैर छू लो, हाथ जोड़ लो। हाथ जोड़कर विनय हमारी तजो नशा बनो सरशाकाहारी। छोड़ो व्यभिचार बनो ब्रह्मचारी, सतयुग लाने की करो तैयारी।