धनंजय पाण्डेय यूपी फाइट टाइम्स
रामकोला कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जैसवाल ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई थाना प्रभारियों उपनिरीक्षक का ट्रांसफर किया गया। इसी क्रम में रामकोला थानाध्यक्ष राजू सिंह का स्थानांतरण कर कुशीनगर अपराध शाखा में किया गया है जबकि पुलिस लाइन से विनय कुमार सिंह को रामकोला थाने की कमान दी गई है। शुक्रवार को नवागत थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर फोकस रहेगा। असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, शराब आदि अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही अपराधियों पर पैनी नजर रहेगी। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने थाने में पेंडिंग अपराधों की जानकारी ली और जल्द से जल्द निस्तारण का आदेश दिया।