संवाददाता राधेश्याम गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर।अयोध्या में सोमवार को आयोजित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर साधु नगर क्षेत्र के लोगों में अपार हर्ष का माहौल रहा
क्षेत्र की मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना हुई विविध रूपों में लोग अपनी राम भक्ति में विभोर दिखे।
गूमा फातिमा जोत के प्रधान रमेश गुप्ता ने अपनी कार को चारों तरफ राम नाम,राम चित्र व राममंदिर चित्र से पेंटिंग करवा दिया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा उक्त प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के क्रम में साधू नगर के ग्राम पंचायत गूमा फातिमा जोत में पंचायत भवन के सामने खेल मैदान में बहरैची प्रसाद गुप्ता व रमेश गुप्ता प्रधान गूमा फातिमा जोत के संयोजन श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाईव प्रसारण एल इस डी वाल पर लोगों ने देखा , हवन, दीपोत्सव कार्यक्रम, व आसमानी आतिशबाजी हुई आचार्य दुर्गेश शुक्ल जी महाराज एवं पूज्या देवी कनकेश्वरी श्रीधाम अवध की संगीत मयी कथा एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ
जिसमे राम भजन सुन भक्त भाव विभोर हो गये साधू नगर हनुमान गढी मंदिर, साधू नगर के श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर अनुष्ठान, भजन संध्या व प्रसाद बितरण किया गया और श्रीसिद्धेश्वर नाथ मंदिर समिति के तरफ से पूरे नगर में लाइटिंग से दुल्हन कि तरह सजाया गया।
वैभव सिंह राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमों, महेंद्र पाँडेय भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष बलरामपुर व रमेश चंद तिवारी, दीपचंद जायसवाल,राधेश्याम गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, रमेश गुप्ता विष्णु गुप्ता, आशीष गुप्ता ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में आयोजित भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया वैभव सिंह ने कहा कि भारत राम का है राम का रहेगा भारत के भाषा, व्यवहार, गाँव शहर सब राम मय पहले से ही था। कई पीढीयों के सपने आज साकार हुआ है।।