संवाददाता राधेश्याम गुप्ता
सादुल्लानगर बलरामपुर। आपको बता दे की श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ द्वारा पूजित अक्षत कलश की भव्य शोभा यात्रा रविवार को मददौ घाट बाजार में निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान डीजे पर बज रहे धार्मिक संगीतों पर शोभायात्रा के शामिल महिलाएं, बच्चे और युवा थिरकते दिखे।
बलरामपुर – गोंडा जिले की सीमा अमघटी घाट से श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ द्वारा पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई ।कलश शोभा यात्रा पूरे मददौ घाट बाजार में भ्रमण करते हुए मददौ घाट स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर पर सम्पन्न हुई।
इस कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर घर निमंत्रण पहुंचाना है ।
यात्रा में विकास पुरुष विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा,भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह पिंकू,विजय गुप्ता, दीपचंद जायसवाल,समाजसेवी राधेश्याम गुप्ता, रमेश चंद तिवारी, बहराइची गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, विष्णु गुप्ता, सोनू सिंह ज्ञानचंद सोनी,अजय गुप्ता,अभय गुप्ता,राजेश गुप्ता,श्याम जी वर्मा रमेश चौहान, संदीप पांडेय, अखिलेश पाँडेय, देवानंद तिवारी,रमेश गुप्ता प्रधान गूमा फातिमा जोत, डाक्टर विवेक श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, रामलौटन, ओम प्रकाश वर्मा,विष्णु गुप्ता,पिंटू गुप्ता,गदन गुप्ता, विजय गुप्ता,दिनेश गुप्ता,जगप्रसाद,राकेश,शिवम सोनी, दिलीप ,शोभाराम,अशोक ,अरविंद सोनी आदि हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल रही।