गोपाष्टमी पर कान्हा गौशाला में किया गया गौपूजन-विहिप के साथ चेयरमैन ने गौ पूजन कर खिलाया गुड़

कौशाम्बी//करारी/ कस्बा में गोपाष्टमी पर सोमवार को गौ पूजन किया गया। इस मौके पर विहिप व चेयरमैन नेगौ वंशो को गुड़ खिलाया।
कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन खासतौर पर गौ माता की पूजा और सेवा करने का विधान है।

मान्यता के अनुसार इस दिन सर्वप्रथम भगवान कृष्ण ने गायों को चराना आरंभ किया था। इसलिए इस दिन गौ माता के साथ बछड़े की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि यदि गोपाष्टमी के दिन विधि-विधान से गाय का पूजन व सेवा की जाए तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गाय की पूजा करने से श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इस दिन गाय की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। सोमवार को गोपाष्टमी पर विहिप के जिला गौरक्षा प्रमुख रूपेंद्र शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष बब्लू केसरवानी, चेयरमैन शमसाद अहमद ने गौ पूजन कर गुड़, पूड़ी खिलाया। इसके बाद गौरक्षा प्रमुख रूपेंद्र शर्मा व आशीष मौर्या क्षेत्र के पथरा कला गौशाला गए यहां पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विधि विधान से गौ वंशो की पूजा अर्चना करके मिष्ठान खिलाया।

इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक कमलेश नारायण मिश्र, आशीष मौर्य, अमित पाठक, जगदीश केशरवानी, गुड्डा वर्मा, राजू पटवा ,राहुल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!