शक्ति दीदी मे महिलाओं को शक्ति मिशन के तहत किया गया जागरूक

आर पी यादव ब्यूरो चीफ यू पी फाइट टाइम्स

कौशाम्बी! कोखराज थाना अंतर्गत मिशन शक्ति के चौथे चरण में चल रहे अभियान के तहत सोमवार को ग्राम सभा सिहोरी, मखदुमपुर काजी, रसूलपुर गांव के दुर्गा पंण्डालों मे एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में कोखराज महिला पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर दीदी शक्ति मिशन के तहत लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर अमीन कांस्टेबल, अंकित महिला कांस्टेबल, चंचल सिंह महिला कांस्टेबल, प्रियंका सिंह महिला कांस्टेबल, पूजा मिश्रा, द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति नारी शक्ति नारी सम्मान अभियान के तहत बताते हुए दिए गए सुरक्षा के लिए नंबर की एवं कानून के बारे में जानकारी दी गई है।


हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन 102 स्वास्थ्य सेवा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन 181 महिला हेल्पलाइन और महिला हेल्प डेस्क एंटी रोमियो टीम के कार्य तथा थाना के सीयूजी नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!