संविधान दिवस पर कांग्रेसजनों ने संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प

रिपोर्ट अंसार हुसैन

झांसी: शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संविधान दिवस पर कचहरी चौराहा स्थित गांधी उधान में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य , कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता एवं सीनियर अधिवक्ता गियानेन्द तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में सभा आयोजित की गई। जिसमें संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।
सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहब डा. बी आर अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि हमारा संविधान हमारी आत्मा हैं जिस पर वर्तमान भाजपा सरकार चोट पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई हैं संविधान को कमजोर करने में लगी हुई हैं। संवैधानिक संस्थाओं को मिटाया जा रहा हैं।
विशिष्ट अतिथि ज्ञानेंद्र तिवारी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र का संचालन करने वाला हमारा संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान हैं। हमें अपने संविधान को बचाने के लिए सदैव सजग रहना चाहिए ।

 इस मौक़े पर दुर्गा प्रसाद को कराटे में नेशनल सोशल एक्सीलेंस  अवार्ड 2022 जीतने पर पर सम्मानित किया गया ।
सभा को देवी सिंह कुशवाहा, नरेश चंद बिलहाटिया ,डा. सुनील तिवारी, अशोक सक्सेना, इदरीस खान .विवेक बाजपेयी, भरत राय, मनीराम कुशवाहा,अफजाल हुसैन,अनिल रिछारिया ,राकेश त्रिपाठी,राजेश रानी, राजकुमार सेन, हरीओम श्रीवास, अफसर खान, गिरजाशंकर राय,शाहरुख खान, सूरज प्रकाश राय, इमरान खान, किशन करोसिया,जाहिद अली, वशीमउद्दीन ,जीतू राजा, नूरउद्दीन खान, गौरव कंचन आदि ने विचार व्यक्त किए। 

    संचालन अमीर चंद आर्य ने किया और अंत में आभार मुकेश अग्रवाल ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!