राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
झाँसी।खेल निदेशालय लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के संयुक्त समन्वय से झांसी के ध्यानचंद स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य अंतर मंडलीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन आयुक्त झांसी मंडल डा० आदर्श सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झांसी जुनेद अहमद,आनंदेश्वर पांडे सचिव उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ व उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ, प्रदीप सरावगी,देवप्रिया उक्सा, सुबोध खांडेकर, प्रभात सक्सेना महामंत्री बुंदेलखंड सेवा मंडल, डॉ रोहित पांडे अध्यक्ष जिला बॉक्सिंग संघ विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
अतिथियों का स्वागत प्रभारी सुरेश बोनकर , राजेश सोनकर, संजीव सरावगी, सुनील कुमार, और विकास वेंदया ने बुके भेंट कर किया। प्रभारी क्षेत्रीय अधिकारी सुरेश बुनकर ने प्रतियोगिता की संक्षिप्त रिपोर्ट पढ़ी।
उक्त प्रतियोगिता में 18 टीमें प्रतिभाग कर रही है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही। सभी अतिथियों का अंग वस्त्र व पगड़ी पहनाकर आयोजकों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
उद्घाटन समारोह में मलखम खेल का प्रदर्शन और सूरज प्रसाद इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। उत्तर प्रदेश मलखम संघ के अध्यक्ष संजीव सरावगी एवं समस्त पदाधिकारियों ने आनंदेश्वर पांडे का पगड़ी व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आसमा खान ने एवं सभी का आभार संजीव सरावगी ने व्यक्त किया।
आज खेले गए लीग मैचों में मेरठ मंडल ने अमेठी छात्रावास को 17-12 से, आजमगढ़ मंडल ने बस्ती मंडल को 12-07 से, वाराणसी मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 15-10 से, प्रयागराज मंडल ने सहारनपुर मंडल को 16-15 से, गोरखपुर मंडल ने झांसी मंडल को 15-6 से, सहारनपुर मंडल ने कानपुर मंडल को 7-1 से, मिर्जापुर मंडल ने देवीपाटन मंडल को 17-08 से, आजमगढ़ मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 15-07 से, लखनऊ मंडल ने बरेली मंडल को 18- 6 से ,आगरा मंडल ने झांसी मंडल को 18-05 से, गोरखपुर मंडल ने देवीपाटन मंडल को 14-7 अंको से हराया। जबकि अयोध्या मंडल व बस्ती मंडल का मैच 14-14 की अंको की बराबरी पर समाप्त हुआ और दोनों ही टीमों को बराबर अंक मिले
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में परविंदर सिंह सिंह प्रतियोगिता निदेशक, बैजनाथ यादव ,मोहम्मद तोहिद ,संदीप राय ,सचिन शुक्ला, गोविंद निषाद , राजकुमार,आकाश गुप्ता, विकास सोनकर, मनीष सिंह, विजय सिंह, नफीस अहमद आदि रेफरियों ने आज के मैच खिलाए।
इस मौके पर बृजेंद्र यादव, वहीद खान फुटबॉल सचिव,रवि परिहार, अनिल पटेल,संजीव त्रिपाठी, सुनीता तिवारी, शैलेंद्र कुमार, राजा खान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!