कांग्रेस सरकार के कुशासन में राजस्थान में पैदा हुआ भय, भ्रष्टाचार और आतंक का माहौल : कैलाश चौधरी

कांग्रेस सरकार के कुशासन में राजस्थान में पैदा हुआ भय, भ्रष्टाचार और आतंक का माहौल : कैलाश चौधरी

भरतपुर जिले के दौरे पर रहे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने यहां चल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से किया संवाद

भरतपुर (राजस्थान)

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शुक्रवार को भरतपुर जिले के दौरे पर रहे। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने यहां भरतपुर में चल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होकर प्रदेशभर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने युवा मोर्चा कायकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, कृषि में नवाचार जैसी योजनाएं युवाओं के लिए बनाई हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश की जन और युवाविरोधी कांग्रेस सरकार को 2023 के विधानसभा चुनाव में कड़ा जवाब देने को तैयार है।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण की राह प्रशस्त करने की साथ ही धारा 370 को समाप्त कर भारत की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने का काम किया। राज्य की गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। चिकित्सा के हाल बेहाल है। आर्थिक प्रबंधन में सरकार फेल साबित हो रही है। लूट, हत्या, डकैती तथा अपराध का ग्राफ दिन दोगुनी रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है। चारों और राजस्थान में भय और आतंक का माहौल खड़ा हो गया है। ऐसे समय में राजस्थान की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है।

भाजपा युवा वर्ग प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक विचारधारा को लेकर काम करने वाले लोगों का दल है जो मूलतः कार्यकर्ता आधारित है। कोरोना के समय भी कोई भी भूखा न सोए इसी भावना से पार्टी ने कार्य किया। सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास ही पार्टी का मूल मंत्र रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता टीम भावना के साथ साथ बूथ से लेकर ऊपर के स्तर तक एक सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही संगठन खड़ा करना ही हमारी प्राथमिकता रही है। 2019 में मिला समर्थन हमको साहस और आत्मविश्वास देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!