हर घर तिरंगा अभियान के तहत देवीगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत देवीगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा

जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

कौशाम्बी। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कौशाम्बी जिले में कड़ा मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कमालपुर काली माता मंदिर से निकली तिरंगा पद यात्रा देवीगंज कस्बे का भ्रमण कर पुनः कमालपुर में तिरंगा पद यात्रा निकाली। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लिया। लोगों में तिरंगा यात्रा को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला कर कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष अनीता। त्रिपाठी ने किया।

इस मौके पर उन्होंने उन्होंने देश की आजादी के लिए प्रथम स्वतंत्रता संग्राम व दृतीय स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों की याद दिलाते हुए कहा कि इस आजादी के लिए इस प्रजातंत्र के लिए हमारे लाखों पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। इसलिए हमें अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के अंदर कुछ ऐसी भी शक्तियां हैं जो देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं आज जरूरत है कि देश का एक-एक नागरिक एक होकर इन देश विरोधी लोगों से संघर्ष कर इन के खात्मे के लिए काम करें। इस मौके पर उन्होने तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आह्वान किया गया। इस दौरान वंदेमातरम व भारत माता की जय के उद्घोष गूंजता रहा। इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष कड़ा कमलेश निषाद, शिक्षक एवं समाजसेवी रणविजय निषाद, रमेश साहू, उमेश पटेल, दिलीप तिवारी, रामलोटन यादव, संजय पांडेय, नीरज साहू, प्रकाश पाल, मुन्ना पाल धनगर, श्यामू अग्रहरि, चन्द्रशेखर, रमाशंकर निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

इनसेट-

भाजपा ने जिले के सभी मंडलों में निकली तिरंगा यात्रा
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर जिले के सभी 15 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सरसवा मंडल में पूर्व विधायक लाल बहादुर, सिराथू मंडल लवकुश, करारी हुबलाल दिवाकर, नेवादा संदीप तिवारी, तो कौशांबी में अरविंद तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई कार्यक्रमों का संयोजन ओम नारायण शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!