सदस्यता अभियान से ही 2024 में पार्टी जीत का लहराएगी परचम सपा पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह

सदस्यता अभियान से ही 2024 में पार्टी जीत का लहराएगी परचम सपा पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह

जिला प्रभारी एवं पूर्व एम एल सी रामअवध यादव व रणविजय सिंह मोहन ने सदयस्यता कार्यक्रम की शुरुआत

धनंजय पाण्डेय

कुशीनगर जनपद :आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के संगठन मजबूत बना कर जीत दिलाने के उद्देश्य से सपा के सदस्यता अभियान की सुरुआत मंगलवार को जिला प्रभारी व पूर्व विधान परिषद सदस्य रामअवध यादव व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने पडरौना में कार्यक्रम सभा मे कई वरिष्ठ लोगो को सदस्यता दिलाकर अभियान की शुरूआत की तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से अवगत कराया। पार्टी कार्यकर्ताओ से सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील किए।और कहा कि ही जिम्मेदार गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता शिविर के माध्यम से लोगों को जोड़े। व्यापक सदस्यता अभियान से ही 2024 में जीत का परचम लहराएगा। इस कार्यक्रम हाता विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रणविजय सिंह मोहन पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी मारकंडे मद्धेशिया आशीष बरनवाल मंटू बाबा आदि सपा कार्यकर्ता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!