मन की बात लाइव कार्यक्रम से जुड़े लखनऊ भाजपा जनप्रतिनिधि व चिकनकारी व्यवसायी

युपी फाइट टाइम्स

मन की बात लाइव कार्यक्रम से जुड़े लखनऊ भाजपा जनप्रतिनिधि व चिकनकारी व्यवसायी

रामकिशोर यादव लखनऊ ब्यूरो चीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को आज लखनऊ महानगर के सभी बूथों पर चुना गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक आशुतोष टंडन गोपाल जी, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा द्वारा तहसीन गंज चौक में लखनवी चिकन प्रतिष्ठान पर बड़ी संख्या में उपस्थित लखनऊ चिकन हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों , अन्य व्यापारियों व कारीगरों के साथ देखा व सुना गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री के लाइव उद्बोधन के समय कई बार स्क्रीन पर भी सभी को दर्शाया गया। लखनवी चिकन हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री शालू टंडन द्वारा कोषाध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी के एसआर चिकन प्रतिष्ठान पर व्यवस्था के तहत चिकन व्यवसाय के निर्माण से संबंधित प्रक्रिया को भी दर्शाया गया।
कार्यक्रम के दौरान महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी पुष्कर शुक्ला रामअवतार कनौजिया,नगर मंत्री अमोद पार्षद अनुराग मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!