पी डी एस दुकान की चल रही जाँच से डीलर में मचा हड़कम्प

पी डी एस दुकान की चल रही जाँच से डीलर में मचा हड़कम्प

सब एडिटर बिहार-एन कुमार

खगड़िया/गोगरी प्रखंड क्षेत्र के पसराहा पंचायत के विभिन्न पी डी एस दुकान पर आज दिनाँक 13 मई 2022 को द्वारिका प्रसाद शर्मा(प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गोगर) ने सघन जाँच की।गोगरी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रेस को बताया कि पसराहा में युवराज कुमार,प्रियंका कुमारी, विवेकानंद दास, अर्जुन साह, संयुक्ता देवी के पी डी एस दूकान की सघन जाँच की गई।जाँच में स्टॉक जाँच, वाट लाइसेंस की जाँच एवं स्थानीय लोगो से भी पूछताछ की गई।जाँच में सभी पी डी एस दुकानदार सही पाया गया।इस सघन जाँच को लेकर गोगरी क्षेत्र के तमाम डीलर में हड़कम्प मचा हुआ है।साथ ही गोगरी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने यह भी कहा कि राशन वितरण की जाँच लगातार चलेगी।इसलिए अब तमाम डीलर हो जाये सावधान किसी भी समय हो सकती हैं आपकी पी डी एस दुकान की जाँच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!