धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री राम जी का छठियार- रामदरश गुप्ता

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री राम जी का छठियार- रामदरश गुप्ता

ज्ञानेश्वर बर्नवाल देवरिया
यूपी फाइट टाइम्स न्यूज़

भाटपार रानी (देवरिया) भाटपार रानी उपनगर में स्थित श्री राम जानकी धर्मशाला परिसर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का छठियार धूमधाम से मनाया गया। उक्त कार्यक्रम श्री राम जानकी सेवा समिति/ श्री राम जानकी ट्रस्ट के तत्वधान में मनाया गया। सायंकाल 7:00 बजे जूही मंदिर के पुजारी छोटू पांडे ने भगवान को छप्पन भोग लगाया पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा मंदिर के घंटे घड़ियाल बजने लगे भक्तों का जनसैलाब उम्र प्रथा पूजा के बाद भक्तों ने भगवान का प्रसाद जो भंडारा चल रहा था प्रसाद ग्रहण किया प्रोग्राम श्री राम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष रामदरश गुप्ता ने एवं महामंत्री संजय जयसवाल तथा मंदिर समिति के सदस्य हनुमान जयसवाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के छठे दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का छठीयार भव्य रूप से मनाया जाता है तथा उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस कार्यक्रम में भाटपार रानी नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू गुप्ता व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार जयसवाल अध्यापक आशुतोष गुप्ता एवं समाजसेवी सिकंदर जयसवाल का योगदान सराहनीय रहा है। जिसकी प्रशंसा पूरे नगर में हो रही है। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही भारतीय जनता पार्टी के नेता अश्वनी कुमार सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के पुत्र सर्वेश तिवारी समाजसेवी राजेश यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल विशंभर पांडे दुर्गेश्वर सोनी मंटू पटेल अमित शाही जगदीश मद्धेशिया राजेश गुप्ता प्रमोद गुप्ता आशीष बरनवाल प्रकाश गुप्ता विवेक गुप्ता दुर्गा मद्धेशिया बड़े बाबू अरुण गुप्ता देवेश गुप्ता संजय कुमार गुप्ता मनोज कुमार गुप्ता राजेश बरनवाल अमरेंद्र मौर्य अशोक जयसवाल नमन बर्नवाल जितेंद्र गुप्ता अजय जयसवाल डॉ प्रमोद बरनवाल राजकुमार गुप्ता सचिन मद्धेशिया सागर गुप्ता शुभम गुप्ता अनिकेश बरनवाल शिवम गुप्ता लक्की गुप्ता दीनदयाल बरनवाल जितेंद्र जयसवाल पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदन मद्धेशिया सभासद लालबाबू यादव सभासद राजू गुप्ता चंदन कुमार गुप्ता चंदन वर्मा ऋतुराज गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!