किशोरी के शव को दफनान को लेकर विवादप्रधान ने दफनाने से रोका, तहसील प्रशासन ने दफन करवाया शव

किशोरी के शव को दफनान को लेकर विवाद
प्रधान ने दफनाने से रोका, तहसील प्रशासन ने दफन करवाया शव
मंझनपुर, संवाददाता
पश्चिमशरीरा के रक्सौली में मंगलवार को एक किशोरी का शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन बताकर शव को दफनाने से रोक दिया। इसको लेकर नोकझोंक हुई। तहसील प्रशासन के पहुंचने पर मामला शांत हुआ और किशोरी के शव को दफनाया गया।
मिरदहन का पुरवा निवासी मो. जब्बार की भांजी हुसना (16) की बीमारी की वजह से सोमवार की रात निधन हो गया था। मंगलवार को किशोरी के शव को दफनाने के लिए परिजन जनाजा लेकर सड़क उस पार रक्सौली पहुंचे। कब्र खोदी जा रही थी। इसी दौरान ग्राम प्रधान ने यह कहकर शव दफनाने से रोक दिया। लोगों ने पूछा तो प्रधान ने कहा कि यह ग्राम समाज की भूमि है। मो. जब्बार ने कहा कि उसके पूर्वजों का शव यहीं दफन है। उनकी कब्रिस्तान बनी है। इसके बावजूद प्रधान मानने को तैयार नहीं था। मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। तहसीलदार मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की बातों को सुना गया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने शव को वहीं दफन करवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!