सदरपुर थाना क्षेत्र में चलाया गया महिला जागरूकता अभियान
यूपी फाइट टाइम्स
रिपोर्ट- करीम खान विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश।
जनपद सीतापुर तहसील महमूदाबाद क्षेत्र के सदरपुर थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह के आदेशानुसार 7 अप्रैल 2022 को ग्राम पंचायत शमशाबाद में धर्मेंद्र सिह के घर के पास महिला जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया इस अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया जिसमें हल्का इंचार्ज सैयद हुसैन एवं महिला कांस्टेबल पूजा कुमारी तथा दीवान सुरेंद्र सिंह, महिला जागरूक अभियान मौजूद रहे जिसमें महिलाओं को बताया गया कि 112 नंबर मिलाने पर पुलिस सहायता मिलेगी तथा 108 नंबर मिलाने पर मौके पर एंबुलेंस सहायता मिलेगी जिसमें महिला कांस्टेबल पूजा कुमारी के द्वारा यह बताया गया है की महिलाओं के लिए थाने पर महिला हेल्प डेक्स बनी हुई है जिसमें अपनी शिकायत स्वयं बता सकते है आप की समस्या का समाधान किया जाएगा जिसमें उर्मिला सिंह बीडीसी शमशाबाद, सरोजिनी देवी, मिथिलेश कुमारी, गीता देवी, अनीता सिंह, समीमन निशा, गुड़िया, सत्यवती, मेनका, रामरती, विद्यावती, कामिनी, आदि महिलाएं एवं ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।