धूमधाम से मनाया जाएगा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी का जन्मोत्सव।

धूमधाम से मनाया जाएगा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी का जन्मोत्सव।

ज्ञानेश्वर बर्नवाल देवरिया
यूपी फाइट टाइम्स न्यूज़

भाटपार रानी( देवरिया) भाटपार रानी उपनगर के श्री राम जानकी धर्मशाला परिसर में श्री राम जानकी ट्रस्ट की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री राम जानकी ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय जयसवाल तथा संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य पवन कुमार गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री राम जानकी ट्रस्ट के प्रबंधक राम दरस गुप्ता ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राम जानकी ट्रस्ट/ श्री राम जानकी सेवा समिति के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव 10 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे होगा उसी दिन प्रातः 10 बजे से पूजा अर्चन शुरू होकर 12:00 बजे दोपहर में भगवान श्रीराम का जन्म होगा। उक्त अवसर पर नगर के सभी राम भक्त सादर आमंत्रित हैं। श्री राम जानकी ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी सभी राम भक्तों को उक्त अवसर पर सादर आमंत्रित किया है। उक्त अवसर पर समिति के सदस्य हनुमान जयसवाल प्रेम सागर वर्मा राम आशीष गौड़ राजकुमार गुप्ता शक्ति देव जी बरनवाल राजेश कुमार गुप्ता आशीष बरनवाल कमल पटेल संजय कुमार गुप्ता जितेंद्र गुप्ता चंदन कुमार वर्मा अशोक जयसवाल राधेश्याम बरनवाल मनोज कुमार चौहान एवं मंदिर के पुजारी अनूप पांडे एवं छोटू पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!