शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ,108 कन्याओं सहित सुहागिनों ने निकाली भव्य कलश यात्रा।

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ,108 कन्याओं सहित सुहागिनों ने निकाली भव्य कलश यात्रा।

रिपोर्ट दिलीप भटट गोन्डा।

छपिया- गोंन्डा। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदा रत्ती (कर्मा मुड़ा डीहा) चौराहे के समीप हनुमान प्रसाद भट्ट के अध्यक्षता में आज 03/03/ 2022 से शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो रहा है। यज्ञ कथा प्रारंभ होने से पूर्व 108 कन्याओं सहित क्षेत्र की तमाम सुहागिनों ने “सरवण धाम” से मंत्रोच्चारण के बाद कलश में जल भरकर कलश शोभायात्रा निकाल कर कुनगईया बाजार, परसा तिवारी रेलवे स्टेशन, फरेनिया होते हुए मूड़ाडीहा कर्मा यज्ञ स्थल में पहुंचकर कलश को रखा एवं शोभा यात्रा को सफल बनाया गया। इस महायज्ञ का शुभारंभ प्रज्ञाचार्यः आचार्य रामायण कृष्ण जी महाराज श्री दिलीपाचार्य जी महाराज अयोध्या सेः पंडित उत्तम शरण जी महाराज नैमिषारण्य सेः बाल व्यासः साध्वी सरिता शास्त्री श्री वृंदावन धाम सेः वा और अन्य वेदव्यास पहुंचकर इस महायज्ञ का संगीतमयी गायन करेंगे। बताते चलें कि इस यज्ञ का शुभारंभ 03/03/20 22 से शुरू होकर 09/04/20 22 को पूर्ण होगा। जिसमें सभी क्षेत्र के सहयोगी अध्यक्ष हनुमान प्रसाद भट्ट, शिव नाथ वर्मा, राम संवारे वर्मा, जिलेदार वर्मा, बबलू वर्मा, सुरेश वर्मा पिंकू उपाध्याय, विनय उपाध्याय, मनोज कुमार, रामचंद्र वर्मा वा डॉक्टर शुक्ला ,दिलीप भटट( पत्रकार) आदि सहयोगियों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!