विधायक सदर ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ, हरी दिखाकर रैली को किया रवाना।

विधायक सदर ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ, हरी दिखाकर रैली को किया रवाना।

 (30 अप्रैल तक चलेगा अभियान, सहयोगी विभागों को भी दी गई जिम्मेदारी)

रिपोर्ट दिलीप भटट गोन्डा।

गोन्डा। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह ने जिला अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के सभागार में किया इसके बाद उन्होंने संचारी रोग अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा जनपद में सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संचारी रोग नियंत्रण के लिए शपथ भी ली गई। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु रैली निकाली गई जो सीएमओ कार्यालय से प्रारंभ होकर जिला अस्पताल पर समाप्त हुई। साथ ही जागरूकता के उद्देश्य से जिले में गोष्ठी, परिचर्चा और प्रतियोगिता आदि भी हुई।
 एसीएमओ डॉ. ए0पी0 सिंह ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम  के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निरूशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ही जनपद में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी और 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!