महिलाओं के लिए वरदान बनी नीलम की ‘महिमा’

महिलाओं के लिए वरदान बनी नीलम की ‘महिमा’
-सामाजिकी कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के लिए 30 साल से संघर्ष कर रही हैं नीलम
-महिमा कैरियर इंस्ट्यिूट संस्था ने 40 हजार से ज्यादा महिलाओं को दिलाया रोजगार
लखनऊ
धुन व लगन पक्की हो तो कुछ असंभव नहीं है। एक महिला के नाते नीलम सिंह ने समाज की उस दकियानूसी विचाराधारा से लड़ने का बीड़ा 30 साल पहले उठाया। राह आसान नहीं थी। हर कदम पर संघर्ष करना पड़ा, जूझना पड़ा, लेकिन ये उनका जुनून ही था कि वह आज इस मुकाम पर पहुंची हैं, जहां अब पद, प्रतिष्ठा सबकुछ उनके कद के आगे बौना है।
नीलम सिंह ने सामाजिक कुरीतियों से लड़ने व महिलाओं व बच्चों को शिक्षित करने के लिए महिमा कैरियर इंस्टियूट संस्था को हथियार बनाया। इसके जरिए उन्होंने 40 हजार से ज्यादा महिलाओं को रोजगार दिलाया और उनको अपने पैरों पर खड़ा किया। आज उनके पीछे एक बड़ा कारवां हैं। उनको इस सराहनीय कार्य के लिए भारत सरकार व राज्य सरकार से सम्मानित किया जा चुका है।

कानपुर की नीलम सिंह ने 30 साल पहले महिमा कैरियर इंस्ट्यिूट संस्था की स्थापना की। इसके बाद शुरू हुआ उनका संघर्ष। नीलम सिंह ने बताया कि महिलाओं व बच्चों को शिक्षित करना आसान काम नहीं था। सामाजिक ताना-बाना ही ऐसा था कि लोग महिलाओं को पढ़ाने में दिलचस्पी नहीं दिखाते थे। लोगों के बीच जाना, उनको समझाना, फिर लगातार उनको प्रेरित करते रहना। यही मेरा उद्देश्य हो गया था। नीलम सिंह ने बताया कि बचपन सिंह से ही उनमें देश प्रेम की भावना थी। गरीब, मजलूम की सेवा ही उनका ध्येय बन गया था। इसके लिए उनकी संस्था बड़ा आधार बना। संस्था के जरिए उन्होंने 40 हजार महिलाओं को रोजगार दिलाया। इसके अलावा बच्चों को शिक्षित किया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में मेरी संस्था की अहम भूमिका रही। महिलाएं जुड़ने लगी, उनको रोजगार मिलने लगा तो संस्था से जुड़े लोगों को एक नई ऊर्जा मिली। उन्होंने बताया कि संस्था सरकार के साथ इन पैनल होकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चला रही है। महिमा कैरियर इंस्टियूट सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यों का बखूबी संचालन कर रही है। नीलम सिंह ने बताया कि महिमा कैरियर इंस्टिट्यूट हैंडीक्राफ्ट इंपैनलमेंट विकलांग कल्याण में रजिस्ट्रेशन महिला कल्याण विभाग उद्यमिता विकास मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन है। यूपीआईडी के तहत रजिस्टर्ड होकर कार्यों को कर रही है। महिमा कैरियर इंस्टिट्यूट लगातार समाज सेवा का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या योजना, एक जनपद-एक उत्पाद में उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में हाथ से बने उत्पादन जैसे चिकनकारी, जरदोजी, जूट वर्क एप्लिक वर्क क्रेशिया वर्क लेदर पर चिकनकारी का काम करना एवं अन्य तरीके के हाथ से बने उत्पादन को दिखाकर रोजगार स्थापित करा रही है।

संस्था से जुड़ चुके हैं 14 लाख लोग
महिमा कैरियर इंस्ट्यिूट संस्था की अध्यक्ष नीलम सिंह ने मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान को बड़े पैमाने पर चला रखा है। बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के तहत आज पूरे भारतवर्ष में पूर्ण रूप से समाज को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही हूं। आज हमारे साथ 14 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं और समाज को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं प्रधानमंत्री जी की और मुख्यमंत्री जी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और योजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से लोगों को सही जानकारी देकर लाभ दिलाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं आज हमारा संगठन समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और जमा समाज मजबूत और सशक्त बनाने हर संभव प्रयास कर रहा है हमारा उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना एवं गरीबी रेखा से जीवन यापन कर रहे लोगों का हर संभव मदद करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!