नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-
यूपी फाइट टाइम्स
ब्यूरो रिपोर्ट-करीम खान

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने छेडछाड करने के वांछित अभियुक्त-करिया कोरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज में विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. करिया कोरी पुत्र शिवलाल कोरी नि0 पूरे पाण्डेय पुरवा सेमरीकला थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0-34/22, धारा 354ए,506 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 सुशील कुमार सिंह मय टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!