डीएनपी समस्या के समाधान को लेकर केंद्र गंभीर, लेकिन राज्य सरकार की नीति व नीयत ठीक नहीं :-कैलाश चौधरी

गौरव सतीश गोयल की रिपोर्ट

शिव विधानसभा मुख्यालय पर आयोजित भाजपा जनाक्रोश महासभा में सम्मिलित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सीमावर्ती क्षेत्रों सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता एवं आमजन

शिव (बाड़मेर)

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी दो दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। रविवार को केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने शिव विधानसभा मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार एवं जंगलराज के खिलाफ प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित जन आक्रोश महासभा में भाग लिया।

जन आक्रोश जनसभा में संबोधन के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने
राजस्थान की जनता के सत्य के उद्घोष के रूप में भाजपा के साथ खड़ी हो रही है, क्योंकि प्रदेश कांग्रेस के जंगलराज में आए दिन बढ़ रही वारदातें, असुरक्षित जनता, कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों ने आज प्रदेश को अव्यवस्थित कर रखा। भाजपा का यह जनहित आंदोलन प्रदेश को पुनः शांतिप्रिय व जनता के हित के लिए सुशासन कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा जन आक्रोश जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकने के आह्वान के साथ केंद्र की मोदी सरकार की राष्ट्रहित एवं जनहित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश एवं क्षेत्र की सर्वांगीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीति एवं नीयत ठीक नहीं है।

डीएनपी प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य, जिले में बाजरा अनुसंधान केंद्र की स्थापना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि इनको लेकर केंद्र सरकार लगातार सकारात्मक रुख अपनाए हुए हैं। परंतु राज्य सरकार इन विकास कार्यों को लटकाने, अटकाने एवं भटकाने का काम कर रही है।

जन आक्रोश जनसभा में यह रहे उपस्थित : भाजपा जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा, जिला उपाध्यक्ष खंगार सिंह सोढ़ा, पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह भादू, एडवोकेट स्वरूप सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह भिंयाड़ सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सीमावर्ती क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों से आए आमजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!