ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया
भारतीय जनता पार्टी के देवरिया जनपद के देसही देवरिया मंडल के अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज दिनांक 11/12/2022 को नव सृजित नगर पंचायत हेतिमपुर के वार्ड संख्या -9 (शहीद भगत सिंह नगर) में एक बैठक आहूत की गई। भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों के समक्ष वीरेंद्र यादव पत्नी रीता यादव ने हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के सीट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की इस दौरान बैठक में महामंत्री श्री उमापति सिंह, नगर पंचायत चुनाव प्रभारी श्री शैलेश सिंह आजाद, नगर पंचायत संयोजक अशोक गुप्ता एवं अन्य मौजूद रहें।